टीम ने मौके पर पहुंचते ही दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि लाखों रुपये की टैक्स चोरी की आशंका है, सही आंकलन जांच पूरी होने के बाद ही बताया जा सकेगा।
जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (जीएसटी) की 15 सदस्यीय टीम ने ज्वाइंट कमिश्नर संजय कुमार मिश्रा की अगुवाई में बुधवार को शहर के कसेरथ बाजार माहेश्वरी गंज स्थित बर्तन कारोबारी के कार्यालय, गोदाम और घर पर एक साथ छापा मारा।
विज्ञापन
टीम ने मौके पर पहुंचते ही दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया। करीब 12 बजे पहुंची टीम कारोबारी से पूछताछ के अलावा दस्तावेजों की जांच में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि लाखों रुपये की टैक्स चोरी की आशंका है, सही आंकलन जांच पूरी होने के बाद ही बताया जा सकेगा।