हापुड़। महिला अधिवक्ता के परिजनों से मारपीट के मामले में उचित कार्रवाई न होने के विरोध में सोमवार को हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
अधिवक्ताओं ने बताया कि हापुड़ बार की सदस्य अधिवक्ता हेमलता के परिजनों के साथ छह मई को कुछ लोगों ने मारपीट की थी, जिसका मुकदमा पिलखुवा कोतवाली में दर्ज कराया गया था। इस मुकदमे की विवेचना थाना पिलखुवा पुलिस द्वारा ठीक से न करने के कारण थाना कोतवाली को स्थानांतरित कर दी गई थी। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया गया कि विवेचक स्वतंत्र रूप से विवेचना नही कर रहे हैं और राजनैतिक दबाव के कारण केस में फाइनल रिपोर्ट लगाने के प्रयास में हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने के कारण अधिवक्ताओं में रोष है। ऐसी स्थिति में पीड़ित अपने केस की विवेचना अन्य स्वतंत्र सक्षम अधिकारी से कराना चाहती है। अधिवक्ताओं ने विवेचना स्थानांतरित कराकर आरोपियों की गिरफ्तारी कराए की मांग की। वहीं, एसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एनुल हक, सचिव नरेंद्र शर्मा, सत्यपाल सिंह तोमर, संजय कंसल, अनिल आजाद, भोपाल सिसोदिया, अजित चौधरी, संजय कुमार मित्तल, रामनिवास, नवनीत सहलोत, विकास त्यागी, मनोज भैया, रमेश चंद्रा, पुरुषोत्तम वर्मा आदि मौजूद रहे।