फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर चल रहा धरना हुआ खत्म

Sat, 30 Dec 2023 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव हिम्मतपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर चल रहा भाकियू भानु का धरना राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में समाप्त हो गया। इससे पहले संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मांग पूरी होने तक हाईवे पर निर्माण कार्य शुरू नहीं करने की बात कहीं। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों से कहा कि उनकी मांगों को लेकर वह शीघ्र ही क्षेत्रीय विधायक के साथ सीएम से मुलाकात करते हुए समस्या का निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन


पिछले 11 दिन से चल रहे धरना स्थल पर शनिवार की सुबह महापंचायत की गई। महापंचायत में पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा क्षेत्र के लोगों के हित में धरना दिया जा रहा है। संगठन की मांग है कि गंगा एक्सप्रेसवे पर दोनों ओर सर्विस मार्ग बनाया जाना चाहिए। इसके अलावा कुचेसर, श्यामपुर में हाईवे पर चढऩे और उतरने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि यह मांग सभी के हित में है, लेकिन न जाने क्यों अधिकारी मांगों को पूरा नहीं कर पा रहे है। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता और किसान सर्द हवाओं के बीच धरना दे रहे है। इस दौरान महापंचायत में पहुंचे विधायक हरेंद्र तेवतिया ने कहा कि उनकी विधान सभा क्षेत्र के लोगों को परेशान नहीं होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के हित में जो भी मांगे है उन्हें पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। एडीएम संदीप कुमार ने कहा कि संगठन की ओर से की जा रही मांगों के संबंध में पत्राचार के माध्यम से यूपीडा को अवगत कराया जा चुका है। जल्द ही इस मांग को पूरा कर दिया जाएगा। इस दौरान संगठन कार्यकर्ताओंं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा। ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि वह विधायक हरेंद्र तेवतिया के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे और समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष के कहने पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने धरना स्थगित कर दिया। एसडीएम अंकित वर्मा ने बताया कि इन मांगों को लेकर परियोजना निदेशक की ओर से निस्तारण के लिए एक माह का समय मांगा गया है। इस बीच हाईवे पर एक किलोमीटर तक निर्माण कार्य नहीं होगा। इस दौरान कौशिंद्र गुर्जर, पिंटू गुर्जर समेत अन्य कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें