फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, आरोपियों को भेजा जेल

Tue, 04 Jul 2023 09:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। थाना कपूरपुर क्षेत्र में संचालित होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। गुलावठी-धौलाना मार्ग स्थित गांव डहाना में संचालित होटल में सोमवार रात सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारकर दो महिलाएं व चार लोगों को पकड़ा था। पुलिस ने इस दौरान छह मोबाइल फोन, नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेजा है।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के होटलों में देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थी। सूचना पर संज्ञान लेते हुए कपूरपुर व एएचटीयू की संयुक्त टीम ने डहाना गांव में संचालित ओयो होटल पर छापा मारा था। जहां होटल संचालक की अगुवाई में अनैतिक देह व्यापार चल रहा था। इस दौरान दो महिलाएं व चार लोग आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। पूछताछ में महिला ने स्वीकारा कि होटल संचालक उसे ग्राहक मुहैया कराता था। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में संचालित अन्य होटल की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें