फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नवरात्र और रमजान में बढ़ गए फलों और सब्जियों के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। नवरात्र और रमजान में फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। एकदम से फलों व सब्जियों के दामों में बढ़ोत्तरी से लोगों की जेब ढीली हो रही है। लोगों की पहुंच से फल दूर होते जा रहे हैं। आम दिनों में 50 रुपये दर्जन बिकने वाले केला अब 90 रुपये दर्जन बिक रहा है। नींबू के दाम भी 100 रुपये प्रतिकिलो से बढ़कर 160 रुपये प्रतिकिलो हो गया है।
विज्ञापन

इस बार हिंदू और मुस्लिम त्योहार का संगम देखने को मिल रहा है। एक तरफ हिंदू नवरात्र का व्रत हैं तो दूसरी तरफ मुसलमान रमजान के रोजे रख रहे हैं। दोनों धर्मों के त्योहार एक साथ होने से बाजार में रौनक बढ़ी है, लेकिन नवरात्र व रमजान के साथ पड़ने से फलों और सब्जियों के दामों में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें