फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: संदिग्ध हालत में गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पीटकर मारने का लगाया आरोप

Thu, 30 Mar 2023 06:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

जनपद मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गांव खंदरावली निवासी साजिया (२० वर्ष) की शादी करीब आठ माह पहले सिंभावली क्षेत्र के गांव सैना निवासी एक युवक के साथ हुई थी। 
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में गर्भवती महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में गांव सैना निवासी एक महिला की बुधवार देर रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। गांव पहुंचे मृतका के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिन्होंने मृतका के पति और ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

जनपद मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गांव खंदरावली निवासी साजिया (२० वर्ष) की शादी करीब आठ माह पहले सिंभावली क्षेत्र के गांव सैना निवासी एक युवक के साथ हुई थी। बुधवार की रात साजिया की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर बृहस्पतिवार की सुबह पिता जुबेर आलम उर्फ छोटे परिजनों के साथ सैना पहुंच गए। जिन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बेटी की मौत की सूचना दी।

 


- दहेज में पांच लाख मांगने और पीट कर हत्या का लगाया आरोप
जुबेर आलम ने बताया कि उसकी बेटी का निकाह आठ माह पहले ही हुआ था जो वर्तमान में चार माह की गर्भवती थी। मृतका का पति समेत ससुराल पक्ष के लोग निकाह के कुछ समय बाद से ही दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। जिनमें से तीन लाख रुपये उन्होंने आरोपी पक्ष को दे भी दिए थे। लेकिन दो लाख रुपये न दे पाने के चलते आरोपी उसकी बेटी का उत्पीडऩ कर रहे थे। जुबेर आलम का आरोप है कि बेटी के पति और ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा की गई पिटाई से ही साजिया की मौत हुई है। 

 

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि सूचना के बाद नायब तहसीलदार पवन कुमार को साथ लेकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पिता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें