फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आधा घंटा गुल रही सीएचसी की बिजली, मरीज हुए बेहाल

Mon, 31 Jul 2023 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गढ़ रोड स्थित सीएचसी की बिजली सोमवार को एक बार फिर गुल हो गई। मरीजों का उपचार टॉर्च की लाइट में हुआ। पर्चा, दवा काउंटर पर भी अंधेरा पसरा रहा। इस दौरान गर्मी में मरीजों का हाल बेहाल हो गया। बीमारियों के ग्रस्त मरीज जहां-तहां लेटे हुए नजर आए।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सबसे अधिक ओपीडी होती है। अस्पताल को 24 घंटे सप्लाई देने के लिए पटना मुरादपुर बिजलीघर से अलग फीडर बनाया गया है। लेकिन आए दिन इस लाइन में फाल्ट हो जाता है। जिस कारण पूरे अस्पताल की सप्लाई बाधित रहती है। सोमवार दोपहर को लाइन में फाल्ट हो गया और सप्लाई गुल हो गई। ऐसे में ओपीडी कक्ष, अस्पताल परिसर में अंधेरा छा गया। मरीज अंधेरे में ही लाइनों में लगे रहे, चिकित्सकों ने अपने मोबाइल की टॉर्च जलाकर ओपीडी चलाई। पर्चा काउंटर पर लंबी कतार लग गई। गर्मी के कारण अस्पताल में आए मरीजों का हाल बुरा रहा। इस दौरान परिजन उन्हें संभालते नजर आए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश खत्री ने बताया कि सप्लाई बाधित होने के संबंध में बिजली निगम के अधिकारियों को सूचना दे दी गई। करीब आधा घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें