फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बिजली बिल सही कराने के लिए फिर से खुला पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। निजी नलकूप उपभोक्ताओं के विवादित बिजली बिल बकाया के समाधान के लिए एक अक्तूबर से आवेदन पोर्टल फिर से खोल दिया गया है। योजना के तहत 15 अक्तूबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। पिलखुवा विद्युत वितरण खंड में एक लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि एक अप्रैल 1995 से 31 मार्च 2004 के बीच जमा राशि के समायोजन के लिए पात्र उपभोक्ता योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ शपथ-पत्र, उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और जमा राशि की रसीद देनी होगी। आवेदन विभाग के निर्धारित पोर्टल पर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें