पिलखुवा। एनएच-9 स्थित पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने के दौरान दरोगा द्वारा कार चालक की पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम मारवाड़ पुलिस चौकी प्रभारी मनीष बालियान कार में सीएनजी भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर गए। इसी दौरान एक अस्पताल की कार पंप पर पहुंची और चालक सीएनजी भरवाने की बात कहने लगा। जिस पर दरोगा ने उसे लाइन से आने की हिदायत दी। इसी दौरान दोनों में कहासुनी हुई। आरोप है कि दरोगा ने कार चालक को थप्पड़ मार दिया। यह सारी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। दरोगा मनीष बालियान का कहना है कि चालक गलत दिशा में कार लेकर आया था, रोकने पर अभद्रता करने लगा। उनकी कोई गलती नहीं है।