फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: करोड़ों की ठगी के आरोपी की संपत्ति होगी कुर्क

Mon, 29 Jan 2024 10:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। भोले भाले लोगों को 18 माह में रकम दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले जेल में बंद अशोक चौहान की संपत्ति कुर्क की जाएगी। पुलिस ने उसकी 50 लाख की संपत्ति को चिन्हित कर उच्चाधिकारियों को सूचित किया है। जल्द ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अशोक चौहान ने करीब 3 साल पहले सैकड़ों लोगों से एक चिटफंड कंपनी बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी की थी। जिसके बाद आरोपी और उसके साथी फरार हो गए थे। इस संबंध में अलग-अलग जिलों में रहने वाले लोगों ने अशोक चौहान समेत उसके साथियों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कई माह तक फरार रहने के बाद अशोक समेत उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की। गैंगस्टर के बाद आरोपियों की संपत्ति की कुर्की की गई। अब एक बार फिर से अशोक की करीब 50 लाख रुपये की रिहायशी एवं खेती की संपत्ति को चिन्हित किया गया है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि अशोक चौहान की 50 लाख की संपत्ति को कुर्क करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया गया है। शीघ्र ही आदेश प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 28- जितेंद्र छिक्कारा, जिला परियोजना समन्वयक, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें