फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुलिस ने युवक की हत्या के प्रयास में तीन सगे भाइयों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव झंडा मुशर्रफपुर में 11 दिसंबर को खेत की सिंचाई कर रहे युवक पर तीन सगे भाईयों ने लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


गांव निवासी अजयवीर ने बताया कि उनका पुत्र विराट 11 दिसंबर को अपने खेत की सिंचाई कर रहा था। इसी बीच गांव के तीन सगे भाई संदीप, पवन व सुमित पुत्रगण देवेंद्र यहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए विराट पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया। इस हमले में विराट गंभीर रूप से घायल हो गया। विराट को उसके चाचा ने नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में उन्होंने तीनों सगे भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों सगे भाईयों को गिर तार उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें