पिलखुवा। क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी युगल सोमवार को थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि चार साल पहले दोनोंं ने बिना परिजनों की सहमति के शादी कर ली थी। जिसके बाद से वह नोएडा में किराए के मकान में रह रहे हैं। आरोप है कि युवती की परिजन युवक के परिजनों के साथ आए दिन मारपीट करते हैं। आरोप है कि परिजनों ने गांव आने पर जान से मारने की धमकी दी है। दंपत्ती ने पुलिस ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि दंपत्ती द्वारा मौखिक रूप से शिकायत की गई है, अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। संवाद