हापुड़। सीओ वरुण मिश्र ने बताया कि जिले में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी थानों की पुलिस ने शराब तस्करी के लाई गई 34 लाख की करीब 10 हजार लीटर शराब को पकड़ा था। मामले में मुकदमे दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। शराब को थाना देहात क्षेत्र के गांव मंसूरपुर स्थित डंपिग यार्ड में रखा गया था। शराब को नष्ट कराने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दायर किया गया था। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने बुलडोजर चलवाकर शराब को नष्ट कराया है।