फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुलिस ने अवैध हथियार नष्ट कराए

Tue, 25 Feb 2025 08:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र से जुड़े 99 मुकदमों का निस्तारण कुछ समय में हुआ है। जिनमें आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम के मामले शामिल हैं। इस सभी मामलों में बरादम हुए तमंचे, बंदूक, चाकू और शराब को पुलिस ने न्यायालय में वाद के दौरान साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत करने के लिए सुरक्षित रखा हुआ था। वाद का निस्तारण होने के बाद न्यायालय के निर्देश पर इन मुकदमों से जुड़ी करीब 32 पेटी शराब, 58 तमंचे, चार बंदूक, 22 चाकू नष्ट कराए हैं। वहीं, हिस्ट्रीशीटर एजाजु निवासी गांव सेना की मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा गांव बड्ढा निवासी जगत सिंह के मामले का भी निस्तारण हो चुका है। जिस कारण अपराधियों के खाके को जलाकर नष्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें