हापुड़। गैंगस्टर के मामलों में फरार चल रहे पांच अपराधियों पर एसपी ज्ञानंजय सिंह ने 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसपी ने बताया कि थाना हापुड़ देहात में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में फरार चल रहे पुरानी चुंगी करीमपुर थाना हापुड़ नगर निवासी जुबैर, पुरानी चुंगी रामपुर रोड हापुड़ निवासी चमन, आवास विकास कॉलोनी बुलंदशहर रोड हापुड़ निवासी नईम, बहादुरगढ़ थाने से गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहे ग्राम वैट थाना सिंभावली निवासी नौशाद, हाफिजपुर थाने से गैंगस्टर के मामले में फरार ग्राम गिनौरा शेख थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर निवासी सद्दाम पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
-