फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुलिस ने दस पेटी पटाखे पकड़े

Wed, 08 Nov 2023 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि जनपद अमरोहा के गजरौला की तरफ से एक मिनी ट्रक में पटाखे भरकर जनपद मेरठ के किठौर की तरफ ले जाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दौताई नहर पुल पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान गढ़ की तरफ से आ रहे मिनी ट्रक को रूकवाकर तलाशी ली गई, तो उसमें दस पेटियों में भरे पटाखे बरामद हुए। वहीं आरोपी की जेब से 30 हजार रुपये की नकदी भी मिली। आरोपी अनीस निवासी बछरायूं जनपद अमरोहा के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं मिनी ट्रक को भी सीज कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें