फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हत्यारोपी की 15 लाख की संपत्ति कुर्क

Fri, 10 Nov 2023 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव देवली में दिन-दहाड़े युवक पर फायरिंग, फैसले का दबाव बनाने समेत गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध चल रही महिला की 15 लाख की संपत्ति को बहादुरगढ़ पुलिस ने कुर्क पर संपत्ति पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि गांव देवली में दो अक्तूबर 2022 की सुबह करीब साढ़े छह बजे बाइक सवार बदमाशों ने निर्माणाधीन फैक्टरी के पास बैठे वीरेंद्र भाटी पर फायरिंग की थी। जिसमें वीरेंद्र के अलावा उसके साथ बैठा शरफुद्दीन गोलियां लगने से घायल हो गए था। शरफुद्दीन की उपचार के दौरान मौत हो गई। विवेचना के दौरान घटना में मंयक उर्फ मिथुन निवासी गांव अटोरा, हिमांशु उर्फ शाका निवासी गांव मीवा, अंकित निवासी गांव रछौती, पूनम और नवीन फौजी निवासी गांव गोविंदपुरी जनपद मेरठ के नाम प्रकाश में आए थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। सीओ ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर मुख्य आरोपी पूनम का मेरठ में स्थित 139 वर्ग मीटर प्लॉट कुर्क किया गया है। जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें