फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फर्जी दस्तावेज से सरकारी जमीन बेचने के आरोपी की कुर्क होगी संपत्ति

Wed, 12 Jul 2023 09:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। धौलाना तहसील क्षेत्र मे फर्जी दस्तावेज के जरिए करीब 150 करोड़ की सरकारी जमीन बेचने के मामले में जिला प्रशासन ने मास्टर माइंड बैनामा लेखक की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए हैं, जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

धौलाना तहसील क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए वर्ष 1988 से घपला शुरू हुआ था। यह जमीन सरकारी होते हुए भी इसके फर्जी अभिलेख तैयार कर लिए। शातिरों ने तहसील प्रशासन से सांठगांठ कर इसकी आमद दरामद भी करा ली। उच्चाधिकारियों को भनक तक नहीं लगी और तत्कालीन तहसील के जिम्मेदार अधिकारियों ने भू-माफियाओं के साथ मिलकर सरकार की जमीन को कोड़ियों के भाव बिकवा दिया। यह एक बार नहीं बल्कि चार बार इसी जमीन को फर्जी दस्तावेज के जरिए बेचा गया। हापुड़ की विभिन्न तहसील के खरीदारों के साथ ही दिल्ली की पार्टियों ने भी यहां जमीन खरीदी। इस समय जमीन की कीमत करीब 150 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। मुख्य बात यह है कि इसी तहसील में बैनामा लिखने का काम करने वाले मास्टर माइंड बैनामा लेखक व अधिवक्ता सुनील कुमार पुत्र साधूराम निवासी अकड़ौली ने ही अधिकारियों के साथ मिलकर पूरा खेल कराया। आरोपी पर अन्य मामलों में भी जांच चल रही है। मामला खुलने पर विक्रेता, खरीददारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले की जांच के लिए डीएम ने भी कमेटी गठित की थी। जिसमें आरोपी को दोषी पाते हुए उसकी संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं फर्जी दस्तावेज से लाखन, गालंद, दहरा में भी जमीन बेचने के मामलों में रिपोर्ट दर्ज है।


150 रुपये है सरकारी जमीन की कीमत
धौलाना ग्राम पंचायत में चार अलग-अलग जगह 2.478 हेक्टेयर सरकारी जमीन थी। इस भूमि की फर्जी पत्रावली तैयार कर जमीन को चार बार बेचा गया था। करीब 150 करोड़ रुपये की कीमत वाली सरकारी जमीन के घोटाले की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। इस संबंध में तहसीलदार धौलाना ने 12 लोगों के खिलाफ थाना धौलाना में मुकदमा दर्ज कराया था। जिनमें सुनील कुमार पुत्र साधुराम, धर्मवीर सिंह पुत्र हरकेश, इकजोत सिंह चौहान पुत्र गुरमीत सिंह चौहान, बाबूराम पुत्र मोहम्मद उमर, मनोज कुमार पुत्र रणवीर सिंह, राहुल पुत्र रणवीर सिंह, धर्मवती पत्नी, रणवीर सिंह, राज बहादुर पुत्र जयपाल सिंह, रहीसुद्दीन पुत्र बुंदु, कुशलपाल पुत्र मेघराज, असगर पुत्र बुंदु, तुषार गुप्ता पुत्र आशुतोष गुप्ता, प्रदीप कुमार पुत्र श्यामलाल, कुलदीप पुत्र हरभजन सिंह शामिल थे।
विज्ञापन




कोट -
आरोपी ने ग्राम समाज की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर अच्छी कीमतों पर बेचकर अपराध किया है। उसके द्वारा खरीदी गई कुल संपत्ति जिसकी कीमत दो करोड़ रुपये है। उसे जल्द ही कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। - प्रेरणा शर्मा, डीएम हापुड़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें