फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुलिस ने वाहन चोर गिरोह पकड़ा, 15 बाइक और स्कूटी बरामद

Wed, 05 Jul 2023 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की 15 बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। आरोपी चोरी के वाहनों को भोले-भाले लोगों को बेच देते थे। इन वाहनों को लोग चला रहे थे। बरामद वाहनों की कीमत करीब दस लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि बाइक चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत पुलिस ने बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की मदद लेकर उसके द्वारा बाइकों की बरामदगी की है। इनकी पहचान गांव आढ़ थाना मुंडाली जनपद मेरठ निवासी नईम, फरीदनगर थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद निवासी जुबैर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी जनपद हापुड़ व दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से सुनसान जगहों व घरों के बाहर खड़ी मोटर साइकिल को चोरी करके भोले-भाले लोगों को बेच देते थे। जिन बाइकों को चोरी किया जाता था, उनमें असली कागज मौजूद होते थे। इन्हीं कागजों से सही नंबरों पर चोरी की बाइकें सड़कों पर दौड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी शातिर वाहन चोर हैं। जिसके खिलाफ जनपद हापुड़ व मेरठ में चोरी व आर्म्स एक्ट के करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है। पुलिस इनके बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है। एसपी अभिषेक वर्मा ने वाहन चोरों को पकड़ने वाली टीम के सदस्यों को दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। टीम में उपनिरीक्षक हरि कुमार, इंद्रकांत यादव, शुभम चौधरी, विकेश कुमार, हैड कांस्टेबल रविंद्र सिंह, दीपक कुमार,अजीत सिंह, दिनेश कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार, आशु नैन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें