फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फिंगर प्रिंट का क्लोन बनाकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Sat, 29 Apr 2023 10:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। फिंगर प्रिंट का से क्लोन बनाकर लोगों को ठगने वाले दो शातिर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राहक सेवा केंद्रों के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में करीब 200 लोगों के बैंक खातों से लाखों रुपये निकालकर उन्हें चूना लगा चुके हैं। इनके पास से 3100 रुपये, 35 फिंगर प्रिंट के तैयार क्लोन, तीन मोबाइल फोन व तीन फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष आठ मार्च 29 जनवरी 2023 तक थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र मोहल्ला करीमपुरा निवासी निधि की माता मीना के बैंक खाते से कुल 2,60000 रुपये निकाले गए थे। मामले की जानकारी पर उसने 12 अप्रैल को थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा क्षेत्र के रहने वाले कई अन्य लोगों के बैंक खातों से भी लाखों रुपये निकाले गए थे। साइबर सेल टीम व थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
एसपी ने बताया कि शनिवार दोपहर पुलिस ने गढ़-स्याना रोड स्थित गांव देहरा रामपुर से ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के थाना बेगमपुर सुखबीर नगर निवासी शमीम अंसारी व शिवा उर्फ टीटू हैं। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी ग्राहक सेवा केंद्र खोला हुआ था। गिरोह के सदस्य भोले-भाले लोगों को रुपये प्रलोभन देकर विभिन्न बैंकों में उनका खाता खुलवा लेते थे। उनका एटीएम कार्ड, चेकबुक, नेट बैंकिंग आइडी, पासवर्ड एवं वीडियो केवाईसी कराकर सीएसपी बना लेता था। ग्राहक सेवा केंद्र की आइडी का इस्तेमाल कर ठगी कर रहे थे।
विज्ञापन

शातिर तरीके से करते थे ठगी -
एसपी ने बताया कि आरोपी भारत सरकार के भू-लेख वेबसाइट के जरिए दूसरों के अंगूठे का निशान और आधार कार्ड की डिटेल हासिल करते थे। लोगों के आधार कार्ड व पैन कार्ड की फर्जी कापी बनाने के साथ ही फोटो पॉलीमर जेल डालकर फिंगर प्रिंट का क्लोन तैयार कर लेते थे। इसके माध्यम से खाते में मोबाइल नंबर के जरिये दूसरे के बैंक खातों से पैसा इन फर्जी खातों में ट्रांसफर कर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें