फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, पुलिस ने दो तस्कर किए गिरफ्तार

Wed, 26 Apr 2023 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला मोती कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन मकान में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 19 अवैध तमंचे, 17 अधबने तमंचे व अन्य उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी हथियारों को हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में सप्लाई करते थे। पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय की टीम ने बुधवार को मोती कॉलोनी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में छापा मारा था। पुलिस ने यहां से हथियार तस्कर गिरोह के दो शातिर सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए। आरोपियों की पहचान जिला मेरठ के थाना किठौर के गांव बहरोड़ा निवासी महबूब अली और जमालू के रूप में हुई है।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इस गिरोह में अन्य कई लोग भी शामिल हैं। आरोपी लंबे समय से हथियार बनाने का कार्य कर रहे थ। इन हथियारों को आर्डर मिलने पर दिल्ली, हरियाणा और एनसीआर के जिलों में सप्लाई करते थे। आरोपी तीन से चार हजार की कीमत के तमंचा अराजक तत्वों को हथियार बिक्री करते थे। नगर निकाय चुनाव के समय यह गिरोह अधिक सक्रिय हो गया था। ऐसे में आशंका है कि चुनाव के मद्देनजर हथियारों की सप्लाई की जा रही थी। इसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


पहले भी जेल जा चुके हैं आरोपी
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपी पहले भी इस मामले में जेल जा चुके हैं। मेरठ पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हापुड़ की बात करें तो चार दिन पहले ही दोनों ने निर्माणाधीन मकान में हथियार तैयार करना शुरू किया था। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर व अन्य टीमों का गठन किया है। मकान स्वामी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें