गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस ने बताया कि गांव झड़ीना निवासी राशन डीलर ओमप्रकाश के घर से चोर करीब 80 किलो चावल, 100 लीटर तेल और एक हजार की नकदी चोरी कर ले गए थे। शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि चोरी करने वाले आरोपी सामान को बेचने के लिए जा रहे है। पुलिस ने सूचना के आधार पर मेरठ मार्ग से एक ई-रिक्शा में सवार तीन लोगों को पकड़ लिया। आरोपी नगर की रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी विकास, मोहल्ला अहाताबस्ती राम निवासी जावेद, गांव झड़ीना निवासी कलवा है। ई-रिक्शा और सामान को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद