हाफिजपुर। थाना पुलिस व एसओजी ने संयुक्त रूप से तीन शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की सात बाइक व एक स्कूटी बरामद की है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान अजय पुत्र जयपाल व माजिद उर्फ चूहा पुत्र इकबाल निवासीगण गांव जिसौरा थाना मुंडाली जिला मेरठ और माजिद पुत्र यामीन निवासी गांव ललियाना थाना किठौर जिला मेरठ, हाल पता चमन कॉलोनी गली नंबर तीन इस्लामनगर कैला भट्टा थाना कोतवाली नगर जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है। आरोपी अजय पर 21, माजिद उर्फ चूहा पर 12 व माजिद पर जिला बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर व शाहजहांपुर में आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज है। आरोपी एनसीआर क्षेत्र व अन्य जिलों से वाहन चोरी कर फर्जी नंबर प्लेट बदलकर वाहनों को बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। आरोपियों से बरामद बाइक हापुड़ व आसपास के जिलों से चोरी की गई थीं। इनके बाकी साथियों की भी तलाश की जा रही है।