फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर ठगी करने वाले तीन शातिर दबोचे

Fri, 11 Aug 2023 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। साइबर सैल व कोतवाली हापुड़ पुलिस ने जीवित लोगों का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर उनके बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर की सिम निकलवाकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से धोखाधड़ी कर रुपये निकाल लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। इनके पास से ढाई लाख रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, बैंक की मोहर, फर्जी आधार कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, चेकबुक और घटना में प्रयुक्त एक लग्जरी कार बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मृत्यु प्रमाण पत्र डाउनलोड करके आरोपी उसे एडिट करने के बाद कुछ लोगों के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना लेते थे। इसके बाद खाते से लिंक मोबाइल नंबर के डुप्लीकेट सिम निकलवा लेते थे। इस मामले में हापुड़ की एक महिला ने शिकायत की थी। जिसके बाद मामले में साइबर सैल ने जांच शुरू की। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी गौतमबुद्ध नगर के थाना दादरी के कस्बा नया दरगंज का अमित शर्मा, एनटीपीसी मोड़ का सुरेश, और पुलिस स्टाफ क्वार्टर्स पश्चिम बिहार दिल्ली निवासी गरिमा है। आरोपियों के कब्जे से ढाई लाख रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, चार बैंक की मोहर, दस एटीएम कार्ड तथा फर्जी दस्तावेज आदि बरामद किए है।

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान जालसाजों ने बताया कि उनके गिरोह के सदस्य बैंकों में जाकर भोले-भाले लोगों का इंश्योरेंस करवाने के नाम पर उनके बैंक खाते, नाम, पते, व मोबाइल नंबर प्राप्त कर लेते थे और फिर मोबाइल से मृत्यु प्रमाण पत्र डाउनलोड कर उसे एडिट करने के बाद जीवित व्यक्ति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर ठगी करते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने मुंबई, दिल्ली व एनसीआर, मध्यप्रदेश तथा राजस्थान में इस प्रकार की अनेक घटनाओं को करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें