गढ़मुक्तेश्वर। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव में युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद से आरोपी फरार था। किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही थी। सीओ ने बताया कि शनिवार को सूचना के आधार पर आरोपी को उसके गांव के जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। संवाद