पिलखुवा। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी, दुष्कर्म और गंभीर आपराधिक धाराओं में एक माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रहलाद नगर निवासी फईम के खिलाफ शहर के मोहल्ले की रहने वाली युवती के साथ 20 दिसंबर 2025 को धोखाधड़ी करने, दबाव बनाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने धौलाना रोड स्थित सब्जी मंडी के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज आरोप गंभीर हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया है।