धौलाना। सीओ पिलखुवा स्तुति सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने परवेज के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित ने बताया था कि आरोपी ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराया था। पुलिस ने पॉक्सो, दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। लेकिन घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी परवेज को पुलिस ने गांव ककराना पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।