सिंभावली। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे ने बताया कि चार अप्रैल को जनपद बुलंदशहर के गांव सराय छबीला निवासी सुरेंद्र ने थाने में तहरीर दी थी। जिसने बताया कि उसकी बेटी प्रवेश की शादी दो साल पहले सिंभावली क्षेत्र के गांव खुडलिया निवासी राहुल के साथ हुई थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रवेश की हत्या का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज ख्र मृतका के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार भी कर लिया था। लेकिन आरोपी जेठ और जेठानी फरार चल रहे थे। शुक्रवार को सूचना के आधार पर आरोपी करण और सतेंद्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद