फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Jul 2024 09:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी नरेंद्र सिंह की पत्नी काजल की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के पिता प्रेम सिंह निवासी स्याना देहात जनपद बुलंदशहर ने नरेंद्र और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। सीओ ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नरेंद्र को गांव के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें