फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हनी ट्रैप गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Sat, 17 Jun 2023 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिला और तीन पुरुष शामिल है। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों को तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि चार दिन पूर्व एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में तहरीर दी थी। जो मामला जांच में फर्जी पाया गया। महिला जानलेवा हमला करने के आरोप में समझौता करने के लिए वादी पक्ष पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराना चाहती थी। सख्ताई से पूछताछ में महिला ने हनी ट्रैप और युवती सप्लाई करने का आरोप स्वीकार करते अपने साथियों ने नाम बताए। पुलिस ने हिसार (हरियाणा), दिल्ली से दो महिलाएं, भोजपुर फरीदनगर निवासी मौ अलीमुद्दीन, परतापुर गांव निवासी वसीम तथा हरियाणा हिसार निवासी अजय को गिरफ्तार किया। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में हनी ट्रैप और एस्कॉर्ट गिरोह संचालित करने का अपराध स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें