फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दोनों हाथों में तमंचे लहराने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Sat, 03 Jan 2026 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों हाथों में तमंचा लेकर मोहल्ले में टहलने वाले हिस्ट्रीशीटर को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दहशत फैलाने के उद्देश्य से हिस्ट्रीशीटर दो तमंचे लेकर मोहल्ले में टहल रहा था। आरोपी का शुक्रवार को वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर नगर कोतवाली पुलिस को मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए युवक को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित उर्फ सन्नाटा निवासी मोहल्ला सादकपुरा थाना हापुड़ नगर जिला हापुड़ के रुप में हुई है। आरोपी नगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ नगर कोतवाली में करीब 23 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें