फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गुलजार हत्याकांड में वांछित गिरफ्तार

Sat, 17 Jun 2023 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। पुलिस ने गांव अनुपपुर डिबाई में हुए गुलजार हत्याकांड में वांछित चल रहे अंतिम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि गांव अनुपपुर डिबाई में पैसों के लेन देन को लेकर चल रहे विवाद में 24 मार्च की शाम मस्जिद से लौटने के दौरान पूर्व प्रधान के बेटे गुलजार की उसके ही तीजे गुलफाम ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के जीजा की तहरीर पर गुलफाम, मोहसीन, मारुफ, हकीकत और गुलफाम की माता सोना के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसके बाद सिंभावली पुलिस ने गुलफाम, मोहसीन, मारुफ और सोना को गिरफ्तार भी कर लिया, जिन्हें जेल भेजा जा चुका है। सीओ ने बताया कि जनपद गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के गांव सिरोडा निवासी हकीकत अभी तक फरार चल रहा था। शनिवार को सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर हकीकत को डिबाई नहर पुल से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें