फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पशु अवशेषों से भरा कैंटर पकड़ा, पांच आरोपी दबोचे

Sat, 12 Aug 2023 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली पुलिस ने रामपुर रोड से पशुओं के अवशेष से भरे कैंटर के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात सूचना मिली कि रामपुर रोड स्थित एक गोदाम में अवैध पशु अवशेषों को वाहनों में लोड किया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और यहां से मोहल्ला कोटला मेवातियान निवासी आरिफ, खालिद, मोती कॉलोनी निवासी नदीम, थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी हनीफ और अलीगढ़ के थाना जवां क्षेत्र के भटोटी के लखन को दबोच लिया। मौके से पशु अवशेषों से भरा कैंटर भी बरामद हुआ है। इनके पास से पशु अवशेषों की खरीद-फरोख्त के संबंध में कोई भी दस्तावेज बरामद नहीं हो सका। गोदाम किसी आरिफ नामक युवक का बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्सकों को मौके पर बुलाया और अवशेषों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें