फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पिता-पुत्र पर हमले का एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Nov 2025 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव अच्छेजा में चार जून को बाइक पर घरेलू सिलिंडर लेकर जा रहे पिता-पुत्र पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट व टीपी नगर चौकी प्रभारी प्रदीप पचौरी ने बृहस्पतिवार को भूषण निवासी गांव अच्छेजा को उसके मकान से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चार जून की रात करीब साढ़े सात बजे अपने भाई अनुज, अमित, राहुल, विपिन व अमित का साला व दो अज्ञात युवकों के साथ मिलकर सुखवीर व उनके पुत्र अभिषेक निवासी गांव श्यामनगर पर गांव अच्छेजा में जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस मामले में राहुल व अनुज को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें