फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 21 अवैध हथियारों के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Sat, 05 Aug 2023 10:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। अवैध हथियारों के साथ प्रदर्शन करने की रील बनाना एक तस्कर की गिरफ्तारी का कारण बन गया। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच की, जिसके बाद दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनके कब्जे से पुलिस ने 18 तमंचे, एक बंदूक, एक रायफल, एक अधबना तमंचा समेत कुल 21 हथियार बरामद किए। पकड़े गए तस्कर बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। एसपी ने बहादुरगढ़ पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम देेने की घोषणा की है।
विज्ञापन


एसपी अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक हाथ में दो तमंचे हवा में लहरा रहा है। उसके गले में भी एक रायफल लटकी हुई है। युवक रील बनाकर हथियारों का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में प्रकाश में आया कि वीडियो में जो आरोपी है, वह हथियारों की तस्कर हैं। एसपी ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बहादुरगढ़ पसवाड़ा रोड पर हथियारों की तस्करी करने के लिए आ रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जाल बिछा दिया। जिसके बाद पुलिस ने पसवाड़ा शराब के ठेके के पास से दो लोगों को दबोच लिया। इनके कब्जे से बोरी और बैग में बंद अवैध हथियार बरामद कर लिए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सोनू पुत्र इलियास व सतवीर उर्फ लाला पुत्र जयपाल सिंह निवासी पसवाड़ा बहादुरगढ़ बताए। सतबीर को हथियारों के साथ रील बनाने का शौक था।

पांच हजार में तमंचा और सात हजार में देते थे बंदूक

थाना प्रभारी धमेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी कर रही है। लेकिन पिछले छह महीने से आरोपी इस धंधे में लिप्त थे। मेरठ के किठौर क्षेत्र से कुछ लोगों से हथियार लेकर उन्हें मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद और आसपास के जिलों में लोगों को बेचा जाता था। एक तमंचा चार से पांच हजार रुपये, जबकि बंदूक व रायफल सात से 10 हजार रुपये में बेची जाती थी। पुलिस इनके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें