गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव भद्स्याना में दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को उसके मकान से गिरफ्तार किया है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि जनपद बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव कपूरपुर निवासी राहुल सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिन्होंने उल्लेख किया कि उनकी बहन चांदनी की शादी गांव भद्स्याना निवासी कपिल के साथ करीब चार साल पहले हुई थी। पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर चांदनी की हत्या कर दी। पीड़ित ने बहन के पति कपिल, ससुर कीरत सिंह उर्फ पप्पू, जेठ रोहित, जेठानी स्वाती, जेठ मोहित व सास आशा को नामजद किया था। बहादुरगढ़ पुलिस ने कपिल और सास आशा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को सूचना के आधार पर मृतका के ससुर कीरत सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।