गढ़मुक्तेश्वर। सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने जनपद मेरठ के गांव निवासी युवक पर उनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। जिनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। उन्होंने बताया कि बुधवार को सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।