फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लूट का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 17 Apr 2024 11:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि करीब एक माह पूर्व शादी समारोह से लौटने के दौरान एक फोटोग्राफर से बदमाशों ने पिटाई कर उसके साथ लूटपाट की थी। पीड़ित विनोद के भाई बब्लू सिंह निवासी गांव मुरादाबाद मोदीनगर थाना भोजपुर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। जिसके बाद तीन आरोपी गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं। लेकिन घटना में शामिल खुडलिया निवासी पंकज फरार चल रहा था। बुधवार को सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को हिम्मतपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से 400 रुपये की नकदी, तमंचा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें