धौलाना। थाना पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में नामजद फरार चल रहे आरोपी जाकिर को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि मंगलवार रात पिपलैड़ा गांव में विवाहिता की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मृतका के पिता तैमूर अली निवासी बझैड़ा कला ने बताया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी को मसूरी-गुलावठी रोड स्थित पिपलेड़ा बॉर्डर से पकड़ लिया।
-