गढ़मुक्तेश्वर। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस शनिवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान सूचना मिली कि रविदास चौक से ठंडी सड़क वाले मार्ग पर दुकान में दुकानदार ने बिक्री के लिए पटाखे रखे हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जहां दुकान में तलाशी लेने पर वहां गत्ते के पांच डिब्बों में रखी आतिशबाजी बरामद हुई। इसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। आरोपी दुकानदार सागर ने बताया कि दिवाली पर्व पर पटाखे बेचने के लिए लाया था। सीओ ने बताया कि पटाखों को कब्जे में लेते हुए दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।