फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मनचले ने बजाई सीटी, एंटी रोमियों टीम ने दबोचा

Fri, 03 Nov 2023 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। युवतियों और महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने पर मनचले को एंटी रोमियो टीम ने गढ़ रोड से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा स्कूल कालेजों के बाहर अभियान में तेजी लाई गई है।
विज्ञापन


महिला सिपाही नीरा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि वह एंटी रोमियो टीम में शामिल है। दो अक्तूबर को वह देवनंदनी अस्पताल के समाने एक अन्य महिला सिपाही के साथ चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक युवक महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी कर रहा था। उन्होंने सुना कि आरोपी ने सीटी बजाई और बोला आज का मौसम सुहाना है, किधर जा रही हो जानेमन। वह लड़की चुपचाप सिर नीचा करके चली गई। उन्होंने तुरंत उपनिरीक्षक राकेश कुमार राठौर को फोन कर मौके पर बुलाया और आरोपी को रेलवे लाइन से पहले ही पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अमित पुत्र तेजपाल सिंह निवासी सुभाषनगर बताया। देहात थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा अभियान में और तेजी लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें