फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शौर्य दिवस पर सतर्क रहेगी पुलिस

Fri, 05 Dec 2025 09:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। छह दिसंबर को शौर्य दिवस और बाबा साहब डॉ. आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस को लेकर सीओ स्तुति सिंह ने शुक्रवार को कोतवाली में शांति समिति की बैठक की। उन्होंने कहा कि शौर्य दिवस को लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है। उन्होंने सभी से अफवाहों से दूर रहते हुए शांति व्यवस्था में सहयोग करने का आह्वान किया। सीओ ने कहा कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान शखावत चौधरी, मूलचंद सिंघल, मदहद अली मुखिया, महताब चौधरी, इरफान अली, इकबाल चौधरी, हसीन मास्टर, मुनकाद उर्फ गुड्डू, फराहिम हारुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें