फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पहले मतदान, उसके बाद करेंगे जलपान

Tue, 16 Apr 2024 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। अमर उजाला द्वारा चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सराफा बाजार में व्यापारियों ने मतदान का संकल्प लिया। उन्होंने पहले मतदान, उसके बाद जलपान की शपथ ली।
विज्ञापन

श्री गणेश सिल्वर एंड गोल्ड मेल्टर एसोसिएशन के प्रधान राजू सावंत ने कहा कि सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान किया जाएगा और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करेंगे। उपप्रधान सागर सावंत ने कहा कि मतदान करने के बाद भी जलपान व अन्य कार्य किए जाएंगे। वैभव कुमार ने कहा कि देश के विकास के लिए अच्छे नेता का चुनाव करना अवश्य है, इसलिए सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। श्रीकांत जाधव ने कहा प्रत्येक मतदाता को अपने मत का मतदान का स्वतंत्र अधिकारी मिला है, जिसे सभी को जिम्मेदारी से निभाना चाहिए।
इस मौके पर अनिल, विनोद शिंदे, आनंद जाधव, मानिक पाटिल, दिनेश पाटिल, बाबूराम, संतोष जाध, गणेश, प्रशांत पाटिल, सूरज कुंभार, पोपट, सिद्वार्थ शिंदे, विष्णु मराठा, सनवर, नितिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें