फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पेयजल को तरसे लोग, आपूर्ति बहाल करने की मांग

विज्ञापन
पिलखुवा नगर पालिका में पेयजल आपूर्ति की मांग लेकर पहुंची आर्य नगर की महिलाएं।संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। मोहल्ला न्यू आर्य नगर क्षेत्र में पेयजल किल्लत से परेशान महिलाओं ने ईओ से मिलकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग उठाई। स्थानीय निवासी तारावती ने बताया कि क्षेत्र में एक महीने से पानी नहीं आ रहा है। इससे घरों में रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। परिवारों को जरूरत का पानी जुटाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। शकुंतला, कस्तूरी, विद्या, रामवती, विमला, तारा, अनीता, धर्मावती, अंजू, श्वेता, राजेंद्र, मिथिलेश, मुन्नी देवी, गीता और नीलम ने भी जल्द जलापूर्ति शुरू कराने की और कहा कि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा के लिए लंबे समय तक इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों से समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। ईओ इंद्रपाल सिंह ने महिलाओं को संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें