फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शीतलपेय और चिप्स निर्धारित दाम से अधिक बेचने पर लगा जुर्माना

Fri, 07 Jul 2023 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे-9 पर गांव बदरखा में उत्तराखंड के अनुबंधित ढाबे पर मापतौल की टीम ने छापा मारा। सामान के अधिक दाम वसूलने का मामला सही मिलने पर ढाबा स्वामी पर दस हजार का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


एसडीएम अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि गांव बदरखा में सर्विस रोड पर स्थित कान्हा श्याम ढाबा पर ओवर रेट में सामान बेचे जाने की सूचना मिली थी। जिस पर मापतौल की टीम को भेजकर कार्रवाई कराई गई। जहां कंफेक्शनरी दुकान का संचालक निर्धारित दाम से अधिक शीतलपेय और चिप्स बेचता पाया गया। उन्होंने बताया कि 180 एमएल वाली शीतलपेय 25 रुपये की बजाए 30 और 15 रुपये वाला हल्दीराम चिप्स 20 रुपये में बेचा जा रहा था। मापतौल इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार ने दुकानदार को पकड़ लिया और पांच-पांच हजार के दो जुर्माने लगाए। एसडीएम ने बताया कि इस तरह के ढाबों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें