फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाजपा नेता पर लगाया 1.54 लाख का जुर्माना

Wed, 13 Dec 2023 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। धौलाना तहसील की न्यायिक तहसीलदार स्वाति गुप्ता ने गालंद के भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन तोमर पर 1.54 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मंडल अध्यक्ष पर तालाब की 35 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप है। नवीन तोमर का कहना है कि न्यायिक तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट का आंकलन किए बिना एकतरफा फैसला सुनाया है, उक्त फैसला के खिलाफ वह डीएम कोर्ट में वाद दायर करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें