बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर काकौड़ी जंगल में रविवार की सुबह एक अजगर ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को निगलने का प्रयास किया। यहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने किसी तरह मोर को अजगर से बचाया लेकिन तब तक मोर की मौत हो चुकी थी। प्रभागीय वन अधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह ग्रामीणों से गांव सिकंदरपुर काकौड़ी जंगल में उनकी टीम को राष्ट्रीय पक्षी मोर को अजगर ने निगलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इससे पहले ही ग्रामीणों ने अजगर के चंगुल से मोर को किसी तरह बचा लिया था लेकिन तब तक मोर की मौत हो चुकी थी।