फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गर्मी बढ़ने से आंतों में संक्रमण और डायरिया के बढ़े मरीज

Mon, 12 Jun 2023 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। भीषण गर्मी लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। गर्मी के कारण डायरिया और गैस्ट्रोइंटाइटिस के बाद लिवर और गुर्दे फेल होने का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग की डायलिसिस यूनिट में रोजाना 18-20 मरीजों की डायलिसिस हो रही है। पेट दर्द से मरीज कराह रहे हैं, बीमार होने वालों में बच्चों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

फीजिशियन डॉ.प्रदीप मित्तल ने बताया कि अस्पतालों की ओपीडी में आने मरीजों में से करीब 30 फीसदी मरीज पेट की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। इन रोगियों की आंतों में संक्रमण हो रहा है और डायरिया, खूनी डीसेंटरी व गैस्ट्रोइंटाइटिस की वजह से शरीर में पानी और नमक की कमी हो रही है। प्राइवेट अस्पतालों की इमरजेंसी में ऐसे 20-30 मरीज रोज भर्ती हो रहे हैं।
डायरिया के बाद लिवर और किडनी फेल होने वाले मरीज भी बढ़े हैं। ऐसे अधिकांश मरीज बाहर के अस्पतालों में ही उपचार करा रहे हैं। लिवर फेल के रोगियों में शराब की हिस्ट्री मिल रही है।
विज्ञापन


केस नंबर एक
गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज का लिवर फेल हुआ है। जिसकी उम्र 32 साल है, हापुड़ में भर्ती के दौरान चिकित्सकों ने जांच कर बताया कि लंबे समय से वह शराब का सेवन कर रहा था। अब डायरिया हुआ तो लिवर फेल हो गया।

केस नंबर दो
मेरठ में भर्ती मरीज के गुर्दे खराब हो गए हैं, डायरिया होने पर कई दिन घरेलू उपचार किया। शरीर में नमक और पानी की कमी से उसकी समस्या बढ़ गई। मरीज की हापुड़ के ही सरकारी डायलिसिस यूनिट में सप्ताह में एक बार डायलिसिस हो रही है।

गर्मी से ऐसे करें बचाव-
* दो तीन घंटे बाहर रहना हो तो पानी साथ ले जाएं।
* पानी खूब पिएं, शरीर में पानी की कमी न होने दें।
* शिकंजी बनाकर पिएं तो बेहतर है।
* बासी खाना न खाएं, ताला और सादा खाना लें।
* पैक्ड खाना न लें, खुले बिक रहे खाद्य पदार्थ से बचें।
* बच्चों को पहला दस्त आने के बाद ओआरएस घोल दें।

कोट -
गर्मी का प्रकोप बढऩे के साथ ही आंत के संक्रमण और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पतालों में ऐसे मरीजों के लिए पर्याप्त दवाएं हैं। गुर्दा रोगियों की संख्या बढऩे पर डायलिसिस यूनिट के स्टाफ को सख्त निर्देश दिए गए हैं।डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें