फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बिना बताए मरीज को आईसीयू में भर्ती करने पर हंगामा

Wed, 31 May 2023 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। हाईवे किनारे स्थित एक अस्पताल के चिकित्सक द्वारा मरीजों के परिजनों को बिना बताए आईसीयू वार्ड में भर्ती करने पर हंगामा हो गया। मामले में चिकित्सक ने मरीज के परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पिलखुवा निवासी महिला को पथरी का दर्द होने पर परिजनों ने चार दिन पूर्व हाईवे किनारे स्थित एक मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल के प्रबंधक का कहना है कि मरीज की बुधवार को अचानक तबीयत खराब होने के कारण के उसे जनरल वार्ड से आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया। लेकिन मरीज के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि मरीज के परिजनों ने डयूटी पर तैनात चिकित्सकों एवं स्टॉफ के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया है।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से थाने में तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें