फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: धर्मार्थ चिकित्सालय की पैथोलॉजी सील, चार को नोटिस

विज्ञापन
पिलखुवा में पैथालॉजी लैब को सील करते स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्वयं
विज्ञापन
हापुड़। पिलखुवा में लाला गंगा सहाय धर्मार्थ चिकित्सालय के पंजीकरण का वर्ष 2021 के बाद से नवीनीकरण नहीं हुआ है। इसमें संचालित पैथोलॉजी लैब में भी पैथोलॉजिस्ट और टेक्नीशियन का रिकॉर्ड नहीं मिला। इस पर लैब सील कर दी गई है, साथ ही पिलखुवा और गढ़ के चार चिकित्सकों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ.प्रवीण शर्मा ने बताया कि मानकों को ताक पर रखे चल रहे अस्पतालों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को पिलखुवा के लाला गंगा सहाय धर्मार्थ चिकित्सालय का निरीक्षण किया। चिकित्सालय का पंजीकरण 2021 के बाद से नवीनीकरण नहीं हुआ।

अस्पताल में कई अन्य कमियां भी मिली, जिस पर अस्पताल प्रबंधन को नोटिस दिया गया। अस्पताल में खुली पैथोलॉजी लैब में पैथोलॉजिस्ट और टेक्नीशियन भी नहीं मिला, इस पर लैब को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि डहरा कुटी पर एक और ब्रजघाट में दो अस्पताल संचालकों को भी नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


-मानकों की अनदेखी कर नहीं चलने दिए जाएंगे अस्पताल-

जिन अस्पतालों के नवीनीकरण नहीं हुए हैं, या उनके पास एनओसी नहीं है। उन्हें संचालित नहीं होने दिया जाएगा, इसके खिलाफ अभियान जारी है।डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें